सीएम आज मल्टीपरपज हॉल करेंगे विद्यार्थियों को समर्पित
लंबाइंतजार हुआ खत्म। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,मुरथल के विद्यार्थियों को अब इंडोर गेम्स के लिए तथा विवि प्रशासन प्रशासन को प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए किसी दूसरे संस्थान की ओर अब रूख करने की आवश्यकता नहीं करनी पड़ेगी। करीब तीन साल के बाद विवि का पहला मल्टीपर्पज हाॅल अब बनकर तैयार है। बसंत पंचमी के मौके पर विवि परिसर में रहे सीएम मनोहर लाल खट्टर इसे विद्यार्थियों को समर्पित करेंगे। इस हाल पर 461 लाख रुपए की लागत आई है।
इनसुविधाओं का विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ : विविके खेल निदेशक बीरेन्द्र सिंह हुड्डा ने बताया कि यह दो मंजिला हाल है। ग्राउंड फ्लोर पर चार बैडमिंटन कोर्ट है। जिम्नेजियम हॉल है। यहां अावश्यकता पड़ने पर बास्केटबाल के साथ वालीबाल भी खेली जा सकती है। इसके अतिरिक्त यहां खिलाड़ियों के लिए चैंजिम रूम एवं दो शौचालय है। पहले फ्लोर चार टेबल टेनिस के लिए टेबल है। एक याेगा रूम है तथा मेडिटेशन रूम है। यहां भी दो शौचालय तथा आरओ युक्त पेयजल इंतजाम किया गया है।
टॉप फ्लोर पर मशीन एवं स्टोर रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अब विवि किसी भी अंतर महाविद्यालय से लेकर अंतर विवि स्तर की बैडमिंटन सहित अन्य इंडोर गेम्स की प्रतियोगिता आयोजित कर सकता है। कोर्ट को भविष्य में वुडन का तैयार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के रूप में भी तैयार किया जा सकता है। कुलपति प्रो. राजपाल दहिया ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम जयंती के अवसर पर विवि की छठी क्वार्टर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसे सीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।