ओबीसी का एटीएम तोड़ने का प्रयास, आरोपी सीसीटीवी में
राई | मुरथलके बीच बाजार स्थित ओबीसी बैंक के एटीएम मशीन में देर रात तीन नकाबपाेश बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया। कार से पहुंचे आरोपियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया। तीनों अारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मुरथल थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरथल के बाजार में ओबीसी की ब्रांच है। रात के समय फोर्ड फीगो कार से तीन युवक उतरे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। तीनों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया। अचानक किसी की आहट सुनकर तीनों आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। डीएसपी सतीश शर्मा एसएचओ अजय धनखड़ ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
एटीएम में थे 60 हजार रुपए : बैंकमैनेजर अशोक मित्तल ने बताया कि एटीएम में 60 हजार रुपए थे। जो चोरी होने से बच गए। आरोपियों ने गैस कटर से एटीएम को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन अचानक वे तेजी से भाग गए। पुलिस ने आशंका जताई कि चौकीदार या कोई ग्रामीण बाजार की तरफ दिखाई दिया होगा। इसी कारण आराेपी फरार हुए