बेटियों को किया गया सम्मानित
राई | शिक्षाविभाग द्वारा गुरुवार को सरकारी स्कूलों में कन्या जन्मोत्सव पंचायत अभिनंदन समारोह मनाया गया। जिसमें गांव की पंचायत को स्कूल की तरफ से भोज भी दिया गया। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सरपंच गौरव चौहान ने स्कूल की उन सभी छात्राओं को सौ-सौ रुपए देकर सम्मानित किया। जिनका आज के दिन जन्मदिन था। इसी तरह से राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहरी में सरपंच लता देवी ने छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें अपनी तरफ से फल वितरित किए। राजकीय प्राथमिक स्कूल मुरथल में समाजसेवी आजाद कौशिक ने फल वितरित किए। इसी प्रकार राजकीय सीनियर सेकेंडरी कुंडली में सरपंच मनीष खत्री, राजकीय मिडल स्कूल औरंगाबाद में सरपंच प्रमोद ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी पंच सरपंचों को स्कूल की तरफ से मिड डे मिल का खाना खिलाया गया। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से पंचायत विभाग के बीच मधुर संबंध बनाना है। पंचायत से आग्रह किया गया कि वे सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग का सहयोग करें।