- Hindi News
- बहालगढ़ चौक पर लगने वाले जाम से 2 साल में मिलेगी मुिक्त
बहालगढ़ चौक पर लगने वाले जाम से 2 साल में मिलेगी मुिक्त
राष्ट्रीयराजमार्ग-1 अभी व्यस्त समय में बहालगढ़ चौक पर एक-एक घंटे तक जाम लगता है। इस जाम से स्थाई मुक्ति दिलाने का काम शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने यहां पर फ्लाईओवर का काम शुरू कर दिया है। साथ ही दावा किया है कि दो साल में इसे पूरा कर लोगों को जाम से मुक्ति दिला दी जाएगी। गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी को बहालगढ़ चौक पर ओवरब्रिज और प्याऊ मनियारी में ड्रेन नंबर आठ के पुल का निर्माण का काम सौंपा गया है। कंपनी ने ट्रेन पुल पर जहां पाइल टेस्टिंग शुरू की है तो वहीं फ्लाईओवर के लिए पाइल कास्ट कर इसके ऊपर पिलर बनाने का भी काम शुरू कर दिया है। पहले दिल्ली से पानीपत की ओर काम शुरू किया गया है।
बहालगढ़ चौक पर लगने वाले जाम से जीटी रोड पर यात्रा करने वाले काफी परेशान थे। पानीपत, समालखा, गन्नौर मुरथल के जाम से मुक्ति मिलने के बाद एनएचएआई के लिए बहालगढ़ चौक सबसे अधिक परेशानी का सबब बना हुआ था। शाम के समय तो बहालगढ़ चौक पर एक से दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। दिल्ली-लाहौर बस को क्रॉस कराने में भी पुलिस प्रशासन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने बहालगढ़ ओवरब्रिज प्याऊ मनियारी के पुल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। जिस पर काम शुरू हो गया है।
मिट्टीखुदाई का काम शुरू:बहालगढ़ चौकपर आनंद क्रेन के सामने से लेकर अंबाला रोड के बस क्यू शेल्टर तक मिट्टी खुदाई का काम शुरू हो गया है। यहीं से गावड़ कंपनी पिलर खड़े करने का काम शुरू करेगी। इसके लिए कुछ पाइल भी कास्ट कर दी गई हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जहां पर समतल हैं, वहां पर कंपनी पहले निर्माण कार्य शुरू कर रही है। जहां पेड़ खड़े हैं, वहां दूसरे चरण में काम को शुरू होगा। प्याऊमनियारी पर ड्रेन का पुल भी कंडम हो चुका था। कई बार इस बारे में स्थानीय लोगों ने एनएचएआई को पत्र लिखा था। पुल की रेलिंग टूट गई थी और लेंटर भी कमजोर हो चुका था। किसी भी समय जीटी रोड पर बड़ा हादसा हो सकता था।
एनएचएआई के जीएम एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन शर्मा ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट्स पर 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें अकेले 62 करोड़ रुपए बहालगढ़ ओवरब्रिज पर खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य का टेंडर गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। कंपनी ने दोनों प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। जहां पर व