पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरथल के बालाजी मंदिर में हुई फिल्म की शूटिंग

मुरथल के बालाजी मंदिर में हुई फिल्म की शूटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरथलके बालाजी मंदिर में एक धार्मिक फिल्म के गानों की शूटिंग हुई। फिल्म में लोकगायक नरेंद्र कौशिक समचाना ने भजन गाए हैं। लेखक भगत राजपाल ने धार्मिक फिल्म का निर्माण किया है। मुरथल के बालाजी मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक भजनों की शूटिंग की गई। जिसमें कैसेट कंपनी एनडीजे की पूरी टीम आई हुई थी। गायक कौशिक ने कहा कि सभी भजन बालाजी महाराज माता काली के शूट किए गए हैं। इस माैके पर भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली, अशोक कौशिक, अशोक गुहणियां, प्रमोद कौशिक, राजू समचाना, बलवान बराई, राजेश मलिक, जयपाल पानीपत, कप्तान शर्मा इस्माइला आदि मौजूद थे।

राई . बालाजीमंदिर में भजनों की शूटिंग करते नरेंद्र कौशिक समचाना।