शव को रातभर रौंदते रहे वाहन, पहचान नहीं
जीटीरोड पर गांव भिगान के पास सरपट दौड़ते वाहनों ने मानवता को रौंद दिया जिसमें एक व्यक्ति के ऊपर से दर्जनों वाहन गुजर गए। शव क्षत विक्षत हो गया। जिस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना शनिवार रात को गांव भिगान निवासी विनोद ने मुरथल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लौथड़े में बदले शव के हिस्सों को एकत्र किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष है।
वह काली रंग की कमीज, स्लेटी पेंट, लाल जर्सी हरा बनियान पहने हुए था। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र फैक्ट्रियों में जाकर जांच कर रही है। ताकि इसकी पहचान हो सके।