पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट गिरोह के सरगना को साथियों सहित नाेएडा से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

लूट गिरोह के सरगना को साथियों सहित नाेएडा से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतमें एक के बाद एक चार लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना मोमिन उसके तीन साथियों को सीआईए सोनीपत टीम नोएडा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। सोनीपत के गांव देवडू से पकड़े गए एक आरोपी यामीन उर्फ मीनू से पुलिस कोई खास रिकवरी नहीं कर पाई है। पुलिस ने बताया कि यामीन ने लूट के पैसों से खूब अय्याशी की। उसने टीडीआई माल गुड़गांव से हजारों रुपए के जो जूते खरीदे थे वह बरामद कर लिए हैं। प्रोडक्शन वारंट सरगना मोमिन के साथ उसके साथी कबीर, दिलशाद नितिन को लाया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि सरगना से ही लूटी गई कारों की बरामदगी हाे सकेगी।

यामीन के कारण सोनीपत में सक्रिय हुआ सरगना मोमिन

सोनीपत में चार बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला सरगना मोमिन देवडू निवासी आरोपी यामीन के कारण सोनीपत में सक्रिय हुआ। सीआईए पुलिस ने बताया कि मोमिन यामिन की बुआ का लड़का है। ऐसे में उसका यामीन के पास आना जाना लगा रहता था। मोमिन ने लालच देकर उसे अपने साथ जोड़ा। जिसके बाद यामीन अपराधी की दुनिया में सक्रिय हुआ।

चार लूट की घटनाओं से 42 हजार रुपए अाए यामिन के बांटे में

लूट की चार बड़ी घटनाओं से आरोपी यामिन के बांटे में कुल 42 हजार रुपए अाए थे। इन पैसों से जहां उसने ब्रांडेड कंपनी के जूते खरीदे। वहीं बचे हुए पैसे अय्याशी में उड़ा दिए। यामिन ने बताया कि लूटी गई कारों को मोमिन राजस्थान में ठिकाने लगाता था। जहां उसकी मदद गोविंद नाम का शक शख्स करता था।

^लूटी गई कारों की बरामदगी अन्य लूट की घटनाओं को खुलासा करने के लिए सरगना मोमिन उसके तीन गुर्गों को नोएडा पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। मोमिन से कई बड़ी लूट की घटनाओं को और खुलासा हो सकता है।\\\'\\\' इंदीवर,सीआईए प्रभारी।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा

आराेपीयामीन ने बताया कि उन्होंने मिलकर नंवबर 2014 में सोनीपत मुरथल रोड से स्विफ्ट डिजायर कार, वर्ष 2014 में ही जीटी रोड गन्नौर से होंडा सिटी कार, जनवरी 2015 में समालखा जिला पानीपत से एसेंट कार जनवरी 2015 में मुरथल स्थित दवा व्यापारी से रिट्ज कार नगदी लूटी थी।

सरगना पर टिकी रिकवरी की आस , सरगना मोमिन उसके गुर्गों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी सीआईए