- Hindi News
- स्पीड टैस्ट में पहले दिन सोनीपत ब्लाक के स्कूलों के 550 प्रतिभागी पहुंचे
स्पीड टैस्ट में पहले दिन सोनीपत ब्लाक के स्कूलों के 550 प्रतिभागी पहुंचे
सोनीपत | खेलविभाग द्वारा संचालित स्पीड टैस्ट का दूसरा दौर सोमवार को माेतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई में शुरू हो गया। पहले चरण में सोनीपत ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के करीब 550 प्रतिभागी पहुंचे। डीसी राजीव रतन ने बताया कि 9 से 11 फरवरी 2015 तक सोनीपत तथा मुरथल ब्लॉक, 12 से 13 फरवरी तक गोहना राई ब्लॉक, 14 फरवरी को खरखौदा ब्लॉक, 15 फरवरी को कथूरा एवं मुडलाना ब्लॉक, 16 फरवरी को गन्नौर ब्लॉक तथा 17 फरवरी को सभी ब्लॉकों के शेष खिलाडियों का टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के बिना खिलाड़ी का टेस्ट नहीं होगा।