- Hindi News
- परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए बोर्ड चला रहा जागरूकता अभियान
परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए बोर्ड चला रहा जागरूकता अभियान
सोनीपत | हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए बोर्ड की ओर से अब जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। सोमवार को विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें बच्चों को नकल रोकने के लिए जागरूक किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में ग्यारहवीं की पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बारहवीं की कीर्ति ने दूसरा स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं की सोनम इसी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों की तरफ से नकल को लेकर रैली निकाली गई।