- Hindi News
- स्टेट यूनिवर्सिटी को सांसद मंत्री की लाबिंग, गवर्नर बोले राष्ट्रीय बनाओ
स्टेट यूनिवर्सिटी को सांसद मंत्री की लाबिंग, गवर्नर बोले राष्ट्रीय बनाओ
कुलपति, तीन बार टोकने पर रुके
सोनीपत | सोनीपतदीक्षांत समारोह को समय बद्धता के लिए सबसे उपयुक्त कार्यक्रम माना जाता है, लेकिन दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में ऐसा नहीं था। समारोह 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। शिक्षा मंत्री करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। गायत्री मंत्र से अपने भाषण की शुरुआत करने वाले कुलपति को तीन बार टोका गया। कुलपति प्रो. आरपी दहिया के स्वागत भाषण पर पहली बार यह नजारा देखने को मिला करीब 30 मिनट तक अतिथियों के स्वागत और विवि बारे में उल्लेख करते समय पहले मंच संचालक, फिर कुलसचिव तथा फिर राज्यपाल के पीएसओ ने उन्हें भाषण खत्म करने को कहा। देरी का आलम यह था कि राज्यपाल से दस मिनट बात कहने की अनुमति लेने वाले यूजीसी चेयरमैन प्रो. वेदप्रकाश को भी भाषण खत्म करने हिदायत आज दी गई। भाषणों के दौरान अधिकारी एवं अतिथि निद्रा में भी दिखाई दिए।
नौकरीके साथ की पढ़ाई : अधिकज्ञान और पदोन्नति की की आस में विवि के वीकेंड कोर्स में दाखिला लेने वाले कर्मचारियों के लिए आज बेहद सुखद दिन रहा। कोर्स में दाखिला लेने के बाद उसकी मान्यता को लेकर लंबा संघर्ष किया। आज गोल्ड मेडलों सहित करीब 110 विद्यार्थी डिग्री लेने में कामयाब रहे। गोल्ड मेडल लेने वाले रोहित सहित विजय दहिया मुकेश शर्मा ने कहा यह बेहद सुखद पल है।
सांसद बोले जमीन बहुत है : सांसदरमेश कौशिक ने कहा कि छोटूराम विश्वविद्यालय के पास करीब तीन सौ एकड़ जमीन है तथा आवश्यकता पड़ने पर वे 50 एकड़ जमीन और देने को भी तैयार हैं। तकनीकी क्षेत्र में प्रदेश में एक विश्वविद्यालय होने पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।
कैबिनेट मंत्री बोली जायज है मांग
कैबिनेटमंत्री कविता जैन ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विवि के एक छत के नीचे आने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। गुजरात एवं अन्य प्रदेशों में यह व्यवस्था पहले से है। इस विवि में भी स्टेट विवि बनने की क्षमता है।
{समारोह तय समय से 20 मिनट देरी से 2.20 बजे शुरू हुआ।
{अतिथि आगमन के बाद सांसद, यूजीसी चेयरमैन वीसी नंबर प्लेट चेंज इधर से उधर की।
{डिग्री वितरण के दौरान रामबिलास शर्मा कविता जैन के जाने के बाद कुलपति ने खुद बांटी डिग्री।
{डिग्री वितरण के लिए मंजूरी प्रदान करते समय माइक बंद हो गया।
{प्रेसवार्ता में डिग्री पाने वालों को गीता देने की बात महज घोषणा रह गई और विद्यािर्थयों को पवित्र गीता नहीं दी गई
{शिक्षा मंत्री बोले यह डिग्री की फोटो सगाई कराने में काम आएगी।
{संस्कृति का हुआ बखान, श्वेत ड्रेस कोर्ड से हुआ मंत्रोचारण।
{विद्यार्थी कह रहे थे कि यह सब बदली सरकार का असर है।
कुलपति प्रो. आरपी दहिया ने कहा कि प्रदेश में इस समय तीन तकनीकी विश्वविद्यालय है, लेकिन शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तीन विश्वविद्यालयों एवं उनसे जुड़े इंजीनियरिंग एवं प्रोफेशनल कॉलेज को एक बनाने की आवश्यकता है। ऐसे रोजगार की स्थिति में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
सोनीपत . लंबेभाषण महामहिम सहित सभी बोर होते दिखे।
सोनीपत . मुरथलके विवि में आयोजित दिक्षांत समारोह में डिग्रीयां देते गर्वनर कप्तान सौलंकी साथ में मंत्रीगण।