पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि अधिग्रहण, सामाजिक प्रभाव पर की लोक चर्चा

भूमि अधिग्रहण, सामाजिक प्रभाव पर की लोक चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | भारतीयमानवाधिकार संरक्षण संघ द्वारा मुरथल रोड स्थित एक डेरी पर लोक चर्चा भूमि अधिग्रहण और सामाजिक प्रभाव का आयोजन किया गया। जिसमें कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। इन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार को उपयुक्त योजना और सही अनुपात में भूमि अधिग्रहण करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में आम आदमी किसानों को भी लाभ मिल सके।

उन्होंने अगर सरकार द्वारा बिना योजना के कार्य किया जाता है, तो वह दिन दूर नहीं होगा जब हमारे पास रहने भर की जगह नहीं होगी। उपजाऊ जमीन तो दूर की बात है। प्रतिनिधियों ने कहा कि वह आशा करते हैं कि सरकार इन सुझावों पर ध्यान देगी और सही योजना बनाकर ही अधिग्रहण की दिशा में कदम उठाएगी। बैठक में डा. अविजीत, राजेश वशिष्ठ, भरतराम शर्मा, विरेंदर चोटीवाला, रविंद्र जठेड़ी, अनिल डागर, अजय दहिया, सौरभ सचदेवा, किरण बाला, सुखमेंद्र खरब, विजय राणा आदि मौजूद रहे।