पुलिस सोती रही, गोशाला से बैल गायब
जाखौलीकी गोशाला में बनी पुलिस चौकी में पुलिस कर्मी कंबल तानकर गहरी नींद में सोते रहे और चोर गोशाला से नौ बैल चाेरी कर ले गए। चोर गोशाला में ताला तोड़कर अंदर घुसे। यह आरोप गोशाला के सेवकों ने लगाया है। राई थाना पुलिस ने गोशाला के सेवक जगबीर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। इन बैलों को गोरक्षा दल के सदस्यों ने दो फरवरी को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर गोशाला में भेजा था।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र चोटीवाला ने बताया कि जाखौली की गोशाला में गोरक्षा दल के सदस्य सोनू आर्य, नीरज मनौली, राहुल मनौली, दुर्गेश खेवड़ा आशीष पाल ने तस्करों से मुक्त कराकर 11 बैलों को जाखौली की गोशाला को सौंप दिया था। इस मामले में राई थाना पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। शनिवार रात को तस्करों ने गोशाला का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे गोशाला से नौ बैल चोरी कर ले गए। वीरेंद्र का आरोप है कि एसपी ने गोशाला की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर रखे थे। रात को पुलिस कर्मी अंदर कमरे में सो रहे थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोर बैल चोरी कर ले गए। पुलिस ने गोशाला के सदस्य जगबीर के बयान पर मामला दर्ज किया।
राई | गोतस्करों के हौसले बुलंद है और अब तो उनके अंदर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा है। चार महीने में यह तीसरी ऐसी वारदात है, जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। इससे पहले भी जाखौली मुरथल की गोशालाओं से तस्कर गाय लूट चुके हैं। इसी वजह से पुलिस की चौकी बनाई गई थी। शनिवार रात को तो तस्कर पुलिस को चैलेंज कर 9 बैल चोरी कर फरार हो गए। ताजपुर रोड स्थित बाबा कलीनाथ की गोशाला के प्रधान अभयराम आंतिल ने बताया कि नवंबर में तस्कर उनकी गोशाला में आए। वे हवाई फायर कर 29 गाय लूटकर ले गए थे। आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वे कई बार एसएचओ से मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
राई. गोशालाजाखौली में चाेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराते गोशाला के सेवक।