संघ ने भूमि अधिग्रहण पर की लोक चर्चा
सोनीपत | भारतीयमानवाधिकार संरक्षण संघ द्वारा मुरथल रोड स्थित एक डेरी पर लोक चर्चा भूमि अधिग्रहण और सामाजिक प्रभाव का आयोजन किया गया। जिसमें कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। इन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार को उपयुक्त योजना और सही अनुपात में भूमि अधिग्रहण करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में आम आदमी किसानों को भी लाभ मिल सके।उन्होंने अगर सरकार द्वारा बिना योजना के कार्य किया जाता है, तो वह दिन दूर नहीं होगा जब हमारे पास रहने भर की जगह नहीं होगी। उपजाऊ जमीन तो दूर की बात है। प्रतिनिधियों ने कहा कि वह आशा करते हैं कि सरकार इन सुझावों पर ध्यान देगी और सही योजना बनाकर ही अधिग्रहण की दिशा में कदम उठाएगी। बैठक में डा. अविजीत, राजेश, भरतराम शर्मा, विरेंदर, रविंद्र, अनिल, अजय, सौरभ, किरण बाला, सुखमेंद्र, विजय आदि मौजूद रहे।