पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने छोटा भाई बता किया धोखा : कृष्णा

सीएम ने छोटा भाई बता किया धोखा : कृष्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने गुरुवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम पर सोनीपत को छोटा भाई बताकर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। राई के हिस्से की नौकरी किलोई में ले गए और यहां के विधायक विरोध तक नहीं कर सके। वे विधायक बनने के बाद राई के हिस्से की नौकरी राई के ही युवाओं को दिलाई जाएगी। वे मलिकपुर गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच का संचालन नरेश रोहिल्ला ने किया।

गहलावत ने कहा कि वे महिला जरुर हैं, लेकिन काम करने का जज्बा पुरुष से कम नहीं है। विधायक बनने के बाद वे राई के मान सम्मान में कमी नहीं आने देंगी। राई के युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। यहां के विधायक जयतीर्थ दहिया ने कभी राई के युवकों के लिए सीएम से नौकरी नहीं मांगी। यदि विधायक में काम करने की नियत होती तो राई का विकास भी किलोई के बराबर होता। उन्होंने कहा कि 55 गांवों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रहे हैं। सीएचसी पांच साल से विधायक के परिवार के एक व्यक्ति के घर में किराए पर चल रही है। इस मौके पर जिला प्रधान ओमप्रकाश आत्रेय, नरेंद्र भारतीय, ाारभारराजपाल आंतिल, अतर मुरथल, पूर्व सरपंच पन्नालाल, बसंत, संजय शर्मा, तिलकराम, राजू आंतिल, संतलाल त्यागी, नरेश आंतिल, मेहर सिंह आंतिल, हरिओम शर्मा, योगेश शर्मा, अनिल आंतिल, सुभाष प्रजापत मौजूद थे।

राई. मलिकपुरमें जनसभा को संबोधित करती भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत।