पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी किया गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपबनेरा में एक किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव पबनेरा निवासी 14 वर्षीय लड़की सोमवार सुबह गांव के बाहर शौच के लिए झाडिय़ों में गई थी।

लड़की का आरोप है कि जब वह गांव के बाहर पहुंची तो इसी दौरान गांव का ही मुकेश मुखी उसके पास आया और उसका मुंह दबाकर उसे झाडिय़ों में ले गया। वहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। लड़की ने घर आकर मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिल परिजन हैरान हो गए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच अधिकारी एएसआई सुदेश कुमारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए देर शाम आरोपी मुकेश को गांव मुरथल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।