पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटूराम विवि में कैंपस प्लेसमेंट 23 को

छोटूराम विवि में कैंपस प्लेसमेंट 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | दीनबंधुछोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल(डीसीआरयूएसटी) में टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज) कंपनी के तत्वावधान में 23 24 सितंबर को कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीटेक तथा एम टैक के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी डीसीआरयूएसटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. वीएस अहलावत ने दी। डाॅ.अहलावत ने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर होता है। उन्होंने कहा कि इस मौके का लाभ हर विद्यार्थी को उठाना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरपी दहिया ने कहा कि विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।