पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला, केस दर्ज

मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरथलनांदनौर चौक पर देर शाम एक दुकानदार पर मामूली कहासुनी के बाद उसके गांव के ही युवक ने तेजधार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुरथल थाना पुलिस ने इस संदर्भ तेजधार हथियार से हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अशोक कुमार निवासी गांव मेहंदीपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह देर शाम गांव मुरथल स्थित बाजार में परचून का सामान लेने के लिए आया था। सामान लेकर जब वह वापिस गांव लौट रहा था, तो रास्ते में नांदनौर-मुरथल चौक पर गांव के ही मोनू ने उसे रुकवा लिया। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। यह सब देखकर वह दंग रह गया। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने जेब से उस्तरा निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में जख्मी दुकानदार की शिकायत पर आरोपी युवक माेनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।