पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिणिती ने खाए मुरथल ढाबे के पराठे

परिणिती ने खाए मुरथल ढाबे के पराठे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरथलके ढाबों के स्वाद की खुशबू अब दूर तक पहुंच रही है। फिल्मी सितारे भी यहां से पराठे के दीवाने हैं। सोमवार को अभिनेत्री परिणिती ने मुरथल के एक ढाबे पर पहुंची और आदित्य राय कपूर के साथ आलू के परांठों का स्वाद लिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे यह उनका सौभाग्य है कि वे हरियाणवी हैं। यदि किसी हरियाणवी फिल्म का आॅफर मिलेगा तो उन्हें खुशी होगी। हरियाणा की बोली में अकड़पन के साथ मिठास है। हरियाणवी किसी का दिल नहीं दुखा सकते। वे यहां पर फिल्म दावत-ए-इश्क की प्रमोशन के लिए आदित्य राय कपूर के साथ पहुंची थीं।

ढाबा पर परांठा खाते हुए परिणिती ने कहा कि देश में यदि सबसे अच्छा कोई स्टेट है तो वह हरियाणा है। हरियाणा के लोगों के अंदर सहयोग की भावना है। दूध दही का देश कहा जाने वाला मेरा हरियाणा देश का भी दिल है। उनका जन्म अंबाला में हुआ है। मुंबई या विदेशों में हरियाणा के लोग जब मिलते हैं तो उन्हें अलग सी फीलिंग होती है।

मांके हाथ का आलू जीरा खाऊंगी : परिणितीने कहा कि वह बचपन से ही मुरथल के परांठों की शौकीन है। 12 सितंबर से वे मुंबई से फिल्म के प्रमोशन के लिए निकली। कई शहरों के फेमस भोजन को खाने का मौका मिला, लेकिन जो स्वाद मुरथल के परांठे का है, वह कहीं नहीं। मां के हाथ का आलू जीरा, बेगन का भरता भी खाना उन्हें काफी पसंद है। है।

दहेजप्रथा के खिलाफ है फिल्म : आदित्यराय कपूर ने कहा कि दावत-ए-इश्क फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो खाने की शौकीन है। घरवाले इसकी शादी करना चाहते हैं। दहेज की वजह से वे अच्छे लड़के की तलाश नहीं कर सके। फिल्म में कुक बने आदित्य राज उससे बगैर दहेज की शादी करने को तैयार हो जाता है।

राई. ढाबाका फेमस आलू का परांठा खाती परिणिती चोपड़ा।