पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, मृतक के परिजनों को नहीं मिली एम्बुलेंस

दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, मृतक के परिजनों को नहीं मिली एम्बुलेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडटैक्स पेसेंजर टैक्स हटाए जाने की मांग को लेकर एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल मंगलवार दूसरे दिन भी जारी रही। चालकों ने नागरिक अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

हड़ताल के कारण मरीज बेहद परेशान रहे। घायल रैफर होने वाले मरीजों को जहां एम्बुलेंस लेने नहीं पहुंचीं, वहीं मृतक युवक के शव को भी एम्बुलेंस चालकों ने ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव को प्राइवेट वाहन में लेकर गए। जिला प्राइवेट एम्बुलेंस एसोसिएशन के प्रधान राजू ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह हड़ताल जारी रखेंगे। मरीजों को हो रहे परेशानी के लिए वह नहीं बल्कि सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान उपप्रधान सुमेर, कोषाध्यक्ष राकेश, चालक प्रवीण, सुरेंद्र, प्रवीण अन्य मौजूद रहे।

प्राइवेटअस्पतालों में ज्यादा परेशानी : जिलेमें प्राइवेट एम्बुलेंस 70 हैं। यह सभी हड़ताल पर होने के कारण बड़े प्राइवेट अस्पतालों में हालात बिगड़ रहे हैं। इन अस्पतालों से हर रोज करीब 150 मरीज दिल्ली रोहतक रैफर होते हैं। परंतु एम्बुलेंस मिलने के कारण मरीजों के परिजनों को प्राइवेट वाहन लेकर आना पड़ रहा है। सतीश मुरथल सतेंदर जुआ ने बताया कि प्राइवेट वाहन चालक दिल्ली तक के तीन हजार रुपए मांग रहे हैं। जबकि एम्बुलेंस 15 सौ से दो हजार में दिल्ली जाती थी। ऐसे में मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

जीटी रोड पर रोहित निवासी पटेल नगर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रोहित की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजन मृतक का शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान जब उन्होंने प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों से शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस मांगी तो चालकों ने कहा उनकी हड़ताल है। परिजनों ने विनती भी की, परंतु चालक हड़ताल पर अडिग रहे।

सोनीपत . प्रदर्शनकरते निजी एंबुलेंसों के चालक।

खबरें और भी हैं...