पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दान देकर आज तक कोई गरीब नहीं बना : दयानंद

दान देकर आज तक कोई गरीब नहीं बना : दयानंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामकृष्ण साधना केंद्र, मुरथल के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि कोई भी व्यक्ति दान देकर कभी गरीब नहीं बना। दान से वस्तु घटती नहीं बल्कि बढ़ती है। दान के लिए वर्तमान ही सबसे उचित समय है। वे साधना केंद्र में पूर्वी जन कल्याण समिति की ओर से जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं बुजुर्गों में कपड़े वितरण के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि प्यार बांटने से बढ़ता है। जो प्यार हम दूसरों को देते हैं वही हमारे साथ रहता है। प्यार को बनाये रखने का एक ही तरीका है और वह है बांटने का। इस मौके पर पूर्वी जनकल्याण समिति के प्रधान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि समिति की ओर से शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जरूरतमंदों की मदद की जाती है। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने घरों से कपड़े एकत्रित कर श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र के साथ-साथ मुरथल रोड स्थित स्लम बस्ती में भी रहने वाले बच्चे, महिलाओं बुजुर्गों में वितरित किए। इस मौके पर समिति के सचिव प्रभात चौधरी, पूनम राय, विनोद कुमार साह, संजय कुमार मिश्रा, लक्ष्मी चौधरी, रूपा साह, मलय कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...