खेल स्कूल राई में स्पीड का ट्रायल शुरू
मोतीलालनेहरू खेल स्कूल राई में खेल विभाग की योजना स्पीड का ट्रायल शुरू हो गया। सोनीपत मुरथल ब्लॉक के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।
जिला खेल अधिकारी लोकमणि त्यागी ने बताया कि स्कूलों में चयनित खिलाड़ियों का दूसरा चरण खेल स्कूल में शुरू किया गया है। इसमें मंगलवार को सोनीपत मुरथल ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। 12 13 फरवरी को गोहाना राई ब्लॉक, 14 फरवरी को खरखौदा ब्लॉक, 15 फरवरी को कथूरा मुंडलाना ब्लॉक, 16 को गन्नौर ब्लॉक के अलावा जो बच्चे बच जाएंगे उनका 17 फरवरी को ट्रायल लिया जाएगा। स्पीड योजना के दौरान तीस मीटर दौड़, स्टेंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल, अाठ सौ मीटर दौड़, शटल रन आदि परीक्षा ली जाएगी।
राई. स्पीडमें ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।