शिविर में छात्राओं ने की स्कूल में सफाई
राजकीयकन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरथल में एनएसएस की छात्राओं ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने छात्राओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संदेश दिया।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि एनएसएस की छात्राओं ने पहले स्कूल परिसर की सफाई की। स्कूल के पीछे अशोक वाटिका की गंदगी को साफ किया। छात्राओं ने संदेश दिया कि सफाई से ही निरोग रहा जा सकता है। इंचार्ज बबीता ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। छात्र जीवन से सेवा भावना का विकास होता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समाज देश हित के लिए काम करें।
राई . राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुरथल में एनएसएस शिविर के दौरान सफाई करती छात्राएं।