पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों में खेल विभाग के खिलाफ रोष

खिलाड़ियों में खेल विभाग के खिलाफ रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीलालनेहरू खेल स्कूल राई में खेल विभाग के खिलाफ खिलाड़ियों अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। खिलाड़ियों ने खेल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खिलाड़ी स्पीड योजना के तहत ट्रायल देने के लिए पहुंचे थे। इस पर जिला खेल अधिकारी लोकमणि त्यागी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने अभिभावकों को शांत कराया। खिलाड़ियों का आरोप है कि चार-चार घंटे लाइन में लगने के बावजूद उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को खेल स्कूल राई में मुरथल सोनीपत ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल होना था। सुबह नौ बजे से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। करीब डेढ़ हजार से ज्यादा खिलाड़ी स्कूल के गेट पर पहुंच गए। जिस कारण रजिस्ट्रेशन करने में देरी हो गई। सुबह सात बजे से लाइन में खड़े खिलाड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। खिलाड़ी सुमित, राकेश, लोकेश, सोनू, सुनील, प्रवीन, दिनेश, मुकेश ने आरोप लगाया कि उन्हें रजिस्ट्रेशन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वे चार-चार घंटे से लाइन में लगे हुए हैं। कुछ अधिकारी पक्षपात बरत रहे हैं। हंगामा बढ़ते देख जिला खेल अधिकारी लोकमणि त्यागी ने राई थाना पुलिस से सहायता मांगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। लोकमणि ने बताया कि 12 13 फरवरी को गोहाना राई ब्लॉक, 14 फरवरी को खरखौदा ब्लॉक, 15 फरवरी को कथूरा मुंडलाना ब्लॉक, 16 को गन्नौर ब्लॉक के अलावा जो बच्चे बच जाएंगे उनका 17 फरवरी को ट्रायल लिया जाएगा। स्पीड योजना के दौरान 300 मीटर दौड़, स्टेंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल, 800 मीटर दौड़, शटल रन आदि परीक्षा ली जा रही है।

राई . खेलविभाग के खिलाफ नारेबाजी करते खिलाड़ी अभिभावक।