- Hindi News
- अंतर महाविद्यालय में कबड्डी स्पर्धा शुरू
अंतर महाविद्यालय में कबड्डी स्पर्धा शुरू
दीनबंधुछोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। जिसमें पहले दिन तीन मुकाबले हुए। मेजबान टीम ने साउथ प्वाइंट इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी की टीम को 50-32 से हराया। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन आरएमआईटी, चिड़ाना ने डीसीरआरयूएसटी, मुरथल को पहले मैच में 54-47 से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में साउथ प्वाइंट इंजीनियरिंग कॉलेज ने आईआईटीएम को एक तरफा मुकाबले में 30-11 से पराजित कर दिया।
अंतिम मैच में डीसीआरयूएसटी, मुरथल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साउथ प्वाइंट की टीम को 50-32 से पराजित किया। प्रतियोगिता के शेष मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे।
सोनीपत . कबड्डीप्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।