युवक को घायल करने के आरोप में केस
गन्नौर| गांवराजपुर में युवक को गोली मार कर घायल करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजपुर निवासी कृष्ण की शिकायत पर पुलिस थाना मुरथल में निशांत, जगदीश और मनजीत निवासी राजपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कृष्ण को जान से मारने की कोशिश की। गौरतलब है कि कृष्ण ने सोनीपत से अपने घर वापस आकर मोटर साइकिल खड़ी कर रहा था तभी उस पर गोली चला दी थी जिससे वो घायल हो गया था। गोली की आवाज सुनकर लोग इस ओर आए तो हमलावर फरार हो गए थे। घायल को परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर पुलिस उपरोक्त आरोपियों के नाम लिखवाए हैं।