85 लाइटों से जगमग होगा मुरथल और कामी रोड
सोनीपत| नगरनिगम ने शहर के मुख्य बाजारों के साथ अब उन क्षेत्रों को रोशन करने भी तैयारी कर ली है, जहां काफी समय से रोशनी का स्थाई प्रबंध नहीं है। इसके अंतर्गत अब बस स्टैंड से लेकर मुरथल अड्डे मुरथल अड्डे से शुगर मिल तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए निजी एजेंसी को 21 लाख में ठेका दिया गया है। रोड पर 85 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। निगम के बिजली इंस्पेक्टर बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के हिंदू कॉलेज, जटवाड़ा रोड, बाईपास पर कई स्ट्रीट लाइटों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के पास से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है, जिसके चलते इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।