पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीरी की सीधी बिजाई का राज जानने के लिए 11 राज्यों के 40 वैज्ञानिक पहुंचे

जीरी की सीधी बिजाई का राज जानने के लिए 11 राज्यों के 40 वैज्ञानिक पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगरमेंधान (जीरी) की सीधी बिजाई से प्रभावित होकर देश के 11 राज्यों के 40 वैज्ञानिकों ने खेत में जाकर फसल का जायजा लिया। जिले के 100 प्रगतिशील किसानों से कृषि वैज्ञानिकों का सीधा संवाद हुआ। किसानों ने वैज्ञानिकों को बताया कि वे कैसे कम खर्च और कृषि की नवीनतम तकनीक को अपनाकर अच्छी फसल ले सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र दामला, यमुनानगर के वरिष्ठ संयोजक डॉ. बीआर कंबोज ने धान की सीधी बिजाई की तकनीक को सुधारने इसके प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुस्तफाबादके गांव तपड़ापुर में पहुंचे वैज्ञानिक : आस्ट्रेलियनसेंटर फॉर इंटरनेशनल रिसर्च परियोजना के तहत आयोजित उत्तर पूर्वी दक्षिण भारत के वैज्ञानिकों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र दामला विस्तार निदेशालय हरियाणा, कृषि विश्वविद्यालय हिसार के द्वारा धान की सीधी बिजाई पर खेत दिवस कम किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन गांव तपड़ापुर में हुआ। इसमें 11 राज्यों यूपी, पंजाब, तमिलनाडु, बिहार, उड़ीसा, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात हरियाणा के कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।

सीधीबिजाई की सराहना की : परियोजनाके लीडर डॉ. गुरजीत गिल ने किसानों द्वारा धान की सीधी बिजाई पर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इस तकनीक को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की बात कही। ताकि भूमि के गिरते हुए जलस्तर, घटती जोत, लेबर की कमी महंगा होना, वातावरण पर पारंपरिक विधि से रोपाई की गई धान से होने वाले दुष्प्रभावों से निजात पाने में मदद मिल सके।

बिहारमें सफल नहीं हुआ ईराश प्रोजेक्ट : वर्षाआधारित धान संबंधी कृषि की उन्नत प्रणालियो नामक परियोजना की प्रबंधक डॉ. रांचेल उनास्को ने बताया कि ईराश परियोजना बिहार में चलाई जा रही हे। लेकिन अभी तक उतनी कामयाब नहीं हो पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी। वहां पर अधिक जल भराव वर्षा आधारित स्थितियों में धान उगाया जाता है।

ऐसे में धान की सीधी बिजाई में आने वाली समस्याओं के समाधान को दूर करने के लिए यह कार्यक्रम अहम भूमिका निभाएगा। धान की सीधी बिजाई के लिए उन्नत कृषि मशीनरी उत्पादन तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल करके इसे बिहार में प्रसारित करने में मदद मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अशोक यादव ने किसानों का प्रतिभागियों से सीधा संव