पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हलवाई फ्रूट की दुकान के शटर तोड़े, हजारों की चोरी

हलवाई फ्रूट की दुकान के शटर तोड़े, हजारों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबादकेगांव ऊंचा चंदना में दो दुकानों गांव सारन की एक दुकान का ताला शटर तोड़ कर चोर हजारों रुपए चोरी कर ले गए। सारन गांव के केमिस्ट राकेश सैनी ने बताया कि वह रात दुकान बंद कर अपने घर गया।

सुबह आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे शटर थोड़ा उठा था। दुकान खोलकर देखा तो करीब 40 हजार रुपए नकद गायब थे। यह पैसे उसने मुस्तफाबाद में एक दुकान किराए पर लेने के लिए रखे थे।

गांव ऊंचा चंदना में शिव कुमार हलवाई की दुकान से चोर शटर तोड़ कर दो कमर्शियल गैस सिलेंडर, एक बैटरा, 400 रुपए नकद एक ट्रे ले गए। इसी बगल मे प्रवीन फ्रूट वाले की दुकान से कुछ नकदी खाने का सामान केले गजक ले गए। इस चोरियों से क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना है। छप्पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।