पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिस कॉल से भी बन सकते हैं सदस्य: जैन

मिस कॉल से भी बन सकते हैं सदस्य: जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद | भाजपामंडल ऊंचा चंदना की एक बैठक जिला सदस्यता प्रमुख सुमत जैन की अध्यक्षता मे ऊंचा चंदना के पैलेस में संपन्न हुई। इसमें सुमत जैन ने मंडल के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह मोबाइल द्वारा टोल फ्री नंबर पर सदस्य बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जिले में कम से कम दो लाख सदस्य बनाने का है। विश्व में सबसे अधिक सदस्य चाइना द्वारा बनाए गए हैं, लेकिन भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्य चाइना से भी अधिक सदस्य बनाने का है। इस मौके पर उपस्थित चरणजीत सत्यम, विनोद अरोड़ा, विद्या र| सैनी, देसराज, राज कुमार गोलनी, हरदीप सिंह, यादविंद्र सिंह, जोगा सिंह, डॉ. धर्मेंद्र, मुल्ख राम, खेम चंद, रजत राणा, लाल सिंह ने कहा कि मंडल के सभी गांवों में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।