पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की याद में मनाया दिवस

शहीदों की याद में मनाया दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीएसजनताकॉलेज मेें हरियाणा हीरोस डे मनाया गया। संस्था के चेयरमैन स. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का हमारे जीवन मे विशेष महत्व है तथा इतिहास को अगर देखा जाए तो आज स्वतंत्र भारत मे इन्हीं शहीदों की बदौलत हम आजाद घूम रहे हैं। इस दिन का हरियाणा राज्य को विशेष श्रेय जाता है, जिसमें शहीदी दिवस को राज्य के कोने-2 मे याद किया जाएगा।

संस्था की एमडी रणजीत कौर ने कहा कि हमें अपने जीवन में शहीदों की शहादत को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज की निशा, रविना, सुमन, नेहा, रचना, मंजू ने विचार प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल डाॅ. आरएस वधावन ने कहा कि जिन महानुभावों ने देश समाज के लिए कुर्बानी दी है। हमें उन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. रविंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर कॉलेज का सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।