खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता कल से
मुस्तफाबाद | कस्बेमें 26 27 सितंबर को राजकीय प्राथमिक पाठशाला दराजपुर में खंड स्तरीय प्राथमिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें खंड के स्कूल भाग लेंगे। यह जानकारी बीईओ राम प्रकाश ने दी। दराजपुर स्कूल के मुख्य शिक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए सभी तैयारियाें पूर्ण हो चुकी हैं।