पत्नी ने लगाया पति पर दहेज का आरोप
यमुनानगर | प|ीने पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने मामला कोर्ट में डाला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तोतियों का माजरा दौलतपुर निवासी सुमन लता ने शिकायत में बताया कि गत वर्ष 25 नवंबर को उसकी शादी मुस्तफाबाद क्षेत्र के गांव रपौली निवासी रिंकू के साथ हुआ था। लेकिन विवाह में दिए गए दहेज से उसका पति संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही उसका पति उससे दहेज में और कीमती सामान की मांग करने लगा। मांग पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की गई पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।