रेबिट रेस तथा फेयरी रेस ने बांधा समा
मुस्तफाबाद | जीबीएसपब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि इंडस्ट्रियल सेक्टर के चीफ सेक्रेटरी डाॅ. एसएस दयाल रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बच्चों द्वारा इतना अच्छा प्रदर्शन सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। मौके पर स्कूली बच्चों ने कपल रेस, बार्बी रेस, जैक एंड जिल रेस, रेबिट रेस तथा फेयरी रेस प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अलावा डांस, भांगड़ा डांस तथा योगा आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे। जनता ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सरदार दवेेद्र सिंह संस्थान की एमडी डाॅ. रणजीत कौर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रिंसिपल गुंजन भाटिया ने स्कूल रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अमरपाल, प्रधान चेतन सिंह राजेश हैप्पी, राजेश गंदापुरा, लायंस क्लब के प्रेसीडेंट राय सिंह, मेहताब सिंह सीबिया प्रधान सीनियर सिटिजन एंव वेलफेयर सोसाइटी, अमरनाथ, विशंबर बकशी, अवतार सिंह, गुरचरण सिंह पूर्व सरपंच, डाॅ. कृष्ण अरोड़ा, डाॅ. जसपाल सिंह, पंडित अशोक गुंदियाना स्टेट बैंक आॅफ पटियाला के प्रबंधक एमएल छाबड़ा उपस्थित रहे।