यूरिया खाद मिलने पर किसानों में रोष
मुस्तफाबाद | गांवऊंचा चंदना में किसानों की सभा अशोक गुंदियाना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूरिया खाद मिलने पर किसानों द्वारा रोष प्रकट किया गया। अशोक ने कहा कि यूरिया खाद मिलने से किसानों मे भाजपा सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। परमजीत धीमान ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से प्रदेश के किसानों को यूरिया खाद नही मिल रहा। मौके पर किसान मांगेराम सैनी, कंवरपाल, बलदेव सिंह, बाबू राम छप्पर, गुरमीत सिंह, रणधीर, गुरजिंद्र रपौली ने कहा कि अगर शीघ्र प्रशासन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो किसान यूरिया खाद के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।