- Hindi News
- परमात्मा के सुमिरन मात्र से दुख दूर हो जाते हैं : ओंकार
परमात्मा के सुमिरन मात्र से दुख दूर हो जाते हैं : ओंकार
मुस्तफाबाद | जनताग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संस्थापक स्व. बलवंत सिंह की याद में रखे गए अखंड पाठ का शनिवार को भोग डाला गया। क्षेत्र से आई संगत ने गुरु ग्रंथ के समक्ष शीश नवाया। ऊना से आए महान कीर्तन ओंकार ने अपनी मधुर वाणी से कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा परमात्मा के सुमिरन मात्र से सब दुख दूर हो जाते है। इस युग में हमें आंतरिक शाति की आवश्यकता है। एक बजे दोपहर अंतिम अरदास के पश्चात अटूट लंगर बरताया गया। चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस संस्थान के संस्थापक ज्ञानी बलवंत सिंह ने इस संस्था को एक छोटे से स्कूल के रूप मे शुरू किया था। उन्हीं के मार्गदर्शन मे उनके द्वारा लगाए गए पौधे को सींचते हुए, आज यह जिले का बहुत बड़ा संस्थान बन गया है। जो इलाके के बच्चों की जरूरत पूरी कर रहा है।