पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम रेशो दूसरे नंबर पर रही

प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम रेशो दूसरे नंबर पर रही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद | राजकीयमॉडल सीसे स्कूल मुस्तफाबाद मे खंड स्तरीय रोल मॉडल की गतिविधियां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रकाश ने की। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. शिवानी और ब्लॉक समिति मेंबर सुनीता नागपाल ने रोल माडल के रूप में अपने विचार रख कर छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने छात्राओ को अपने जीवन से संबंधित उदाहरण देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डीपीसी रामप्रकाश, प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चौहान और राकेश मेहता ने रोल माॅडल गतिविधियों के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। स्कूली छात्राओं ने भी इन गतिविधियों के बारे अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमें प्रियंका तलाकौर प्रथम, रेशो गुंदियाना द्वितीय अंजली मुस्तफाबाद को तृतीय रोल मॉडल से पुरस्कृत किया। प्रतिभागी छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।