अशक्तों को भी दें सामान्य शिक्षा : डीईओ
राजकीयआदर्शसीसे स्कूल में जिला स्तरीय विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्यातिथि डीईओ उदयवीर सिंह ने किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल सुरेंद्रपाल चौहान ने की। मंच संचालन विज्ञान अध्यापक खेम लाल सैनी ने किया।
डीईओ ने कहा कि ये बच्चे भी समाज का हिस्सा है। हमें इन्हें दया का पात्र समझकर सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा देनी चाहिए ताकि ये आने वाले समय मे अपना जीवन सुधार सके समाज को नई दिशा देने मे अपना योगदान दे सके। मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम डीपीसी राम प्रकाश के मार्ग दर्शन में किया गया। इसमें टीचर अमरजीत सिंह राजेश ढाका ने सहयोग दिया। निर्णायक मंडल में आकालशरण, देवी दयाल, सूरजभान, रजनी, पीटीआई दर्शन सिंह, अनिल कुमार, सुखबीर सिंह सुरेंद्र शर्मा ने भी सहयोग दिया। मौके पर प्रिंसिपल रमेश कुमार, इंद्रराज, हेडमास्टर जीआर अरवाल, पृथ्वी सैनी, टीचर सत्यभान, मुकेश कुमार, अंजिला, किरण गिल, पूनम मेहता, पारितोष, नीलम कविता, रशमी देवी, सविता, मंजू, विकास, रेखा गुलाटी, राजेश, अमरजीत सुरेश पाल उपस्थित थे।