पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 की जगह भेजे 16 ट्रक चावल डीएफएससी ने कराया केस दर्ज

27 की जगह भेजे 16 ट्रक चावल डीएफएससी ने कराया केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद स्थित जय बाला सुंदरी राइस मिल ने ज्यादा ट्रक चावल की पेमेंट लेकर भेजे कम

भास्करन्यूज | यमुनानगर

मुस्तफाबादस्थितजय बाला सुंदरी राइस मिल के संचालक ने डीएफएससी विभाग से चावल के 27 ट्रकों की पेमेंट ली। लेकिन विभाग को सिर्फ 16 ट्रक ही दिए। इससे विभाग को काफी नुकसान हुआ है। यह आरोप जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मंजुला दहिया ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में लगाया है। पुलिस ने जय बाला सुंदरी राइस मिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंजुला दहिया ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मुस्तफाबाद स्थित जय बाला सुंदरी राइस मिल ने विभाग से चावल सप्लाई करने का कांट्रेक्ट किया हुआ है। विभाग द्वारा उन्हें धान उपलब्ध करवाई गई थी जिसके बदले मिल को चावल सप्लाई करने होते हैं। उन्होंने 27 ट्रक चावल की डिलीवरी उक्त मिल से मंगवाई। इसकी पेमेंट भी की गई लेकिन विभाग को सिर्फ 16 ट्रक चावल ही भेजे। बाकी 11 ट्रकों के बारे में जब उन्होंने मिल प्रबंधकों से पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मिल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह का कहना है कि उनके पास जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मंजुला की शिकायत आई थी। जिसपर उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, डीएफएससी मंजुला दहिया का कहना है कि मिल ने सीएमआर कम भेजी थी। इसमें 11 ट्रक कम थे। इसलिए थाने में केस दर्ज कराया गया।