पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद | एसआरपब्लिक स्कूल थाना छप्पर में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के प्रिंसिपल दीपक सिंघल रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए सभी मॉडल की सराहना की। दसवीं कक्षा की छात्रा शालू नीरू द्वारा तैयार स्मार्ट सिटी मॉडल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार नौंवी कक्षा के छात्र राहुल, मनोज द्वारा तैयार बायोगैस मॉडल को मिला। तृतीय पुरस्कार विभिन्न प्रकार के घरों के मॉडल तैयार करने वाली, पांचवीं कक्षा की छात्रा पलक, महक, दिव्या को दिया गया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रिंसिपल नीलम रानी ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।