कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए : डीसी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंदीप बराड़ ने बताया कि निर्धारित किए गए स्थानों पर पोस्टर/बैनर/होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के कार्यकारी अधिकारी/नगर पालिका के सचिव ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ को नियुक्त किया गया है। नियम के अनुसार ही जनसभा पम्प लेट लगाने होंगे।
मुस्तफाबादमें : मुस्तफाबादके सरस्वती मंदिर के साथ मैदान, गांव थाना छप्पर में लकड़ी की मंडी के नजदीक मैदान, दुर्गा मन्दिर के नजदीक चौक मुस्तफाबाद, गांव ऊं चा चांदना में खेड़े के पास मैदान, शीतलामाता मंदिर के पास पंचायती भवन जागधौली, भगवानपुर स्कूल के पास खाली मैदान, गांव फतेहपुर में पीरबाबा के पास मैदान में चुनावी रैलियां आयोजित की जा सकेगीं और इन्हीं स्थानों पर पोस्टर एवं पम्प लेट लगाए जा सकेंगे जगाधरी खंड में सभाओं के लिए धौडंग़ में कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास खुला मैदान, खजूरी स्कूल के पास खुला मैदान, बुडिया में गोगा माड़ी के पास खुला मैदान में चुनावी रैली के लिये स्थान निर्धारित किया गया है फतेहपुर में कम्युनिटी सैटर के पास, भोगपुर हरिजन चौपाल के पास, कैत में आंगनवाड़ी भवन के पास, साबेपुर में हेल्थ सेंटर के पास, कैल में स्कूल के पास, हरिपुर जाटान में आंगनवाड़ी भवन के पास, महिला वाली में बस स्टैंड के पास, धौडग़ में बस स्टैंड के पास, दामला में बस स्टैंड स्कूल के पास, कलानौर में बस स्टैंड के पास स्थान निर्धारित है।