- Hindi News
- प्रतियोगिता के माध्यम से दें बच्चों में स्वच्छता का संदेश
प्रतियोगिता के माध्यम से दें बच्चों में स्वच्छता का संदेश
स्वच्छभारतऔर स्वच्छ विद्यालय अभियान को सभी के सहयोग से चलाया जाए। सभी प्रिंसिपल एनएनएस, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड यूनिट, इको क्लब, कानूनी साक्षरता क्लब, प्राकृतिक आपदा क्लब के सेवक खिलाडिय़ों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूलों में स्वच्छ वातावरण बनाए। यह कहना है जिला शिक्षा अधिकारी का। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समस्त कर्मचारी विद्यार्थी स्वच्छता की प्रतिज्ञा लेकर स्वच्छता के इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण योगदान दें। सभी प्रधानाचार्य स्वच्छता कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता प्रश्रोतरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाकर जागरूकता लाने का प्रयास करें।
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के ग्रामीण युवा विकास मंडल तेजली द्वारा गांव में साफ-सफाई की। युवा क्लब के अध्यक्ष प्रभु राम ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने आसपास गंदगी फैलने दें।
सेमिनार में स्वच्छता का महत्व बताया
मुस्तफाबाद| राजकीय स्कूल में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरपंच अक्षय अग्रवाल ने की। मुख्यातिथि बीडीपीओ प्रताप सिंह बच्चों, मनरेगा मजदूरों अन्य लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निजी शौचालय होने से 88 प्रतिशत बीमारियों से बचाव होता है। निजी शौचालय जरूरी है। खंड समन्यवक राजेश सैनी ने ठोस, तरल, कचरा प्रबंधन के बारे विस्तार से बताया। एबीपीओ विमल सैनी, ग्राम सचिव रमेश सैनी निर्मल भारत की टीम उपस्थित रही।