श्रीमद् भागवत कथा 21 से
मुस्तफाबाद | श्रीमदभागवत अमृत कथा 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक कृष्णा सत्संग भवन सरस्वती धाम मुस्तफाबाद मे आयोजित होगी। मुख्य आयोजक कृष्ण कुमार ने बताया कि इस कथा की अध्यक्षता योगीराज स्वामी सदानंद जी करेंगे कथा व्यास सुमन भारती होंगी। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम की विशेष कार्यकारणी सदस्य कृष्ण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के स्वामी गणेश जी होंगे।