पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा खोज में स्टूडेंट ने बिखेरे जलवे

प्रतिभा खोज में स्टूडेंट ने बिखेरे जलवे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदलालनेशनल कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा खोज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम हिंदी विभाग के डॉ. अजायब सिंह किरमच अंग्रेजी विभाग की प्रो. माला शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में कविता, गायन, भाषण डांस प्रतियोगिता का आयोजन कि या गया।

प्रतियोगिताओं में आट्रर्स की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी, अंग्रेजी गीतों पर जमकर डांस किया। वहीं छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का आइना होती हैं। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के मनोबल उत्साह में वृद्धि होती हैं। संस्थान की ओर से बच्चों के उत्साह में वृद्धि करने के लिये समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अशोक चौधरी डॉ. अजायब सिंह किरमच ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरनाम सिंह पंजेटा, डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सीपी गुप्ता, प्रदीप महाजन, प्रो. माला शर्मा, डॉ. ऋचा सिकरी, सुनील गर्ग, विजय मलिक उपस्थित थे।

शुभम मिस्टर फ्रेशर सपना मिस फ्रेशर बनी

मुस्तफाबाद| एसपीएसजनता कॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ संस्था के चेयरमैन स. देवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग ले तथा अपनी कला को प्रदर्शित करे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से स्टूडेंट्स का व्यक्तित्व विकास होता है। एमडी रणजीत कौर ने कहा कि इस कॉलेज के विद्यार्थी अनुशासित है और वे अपने जीवन को अवश्य ही शिखर पर ले जाएंगे। कार्यक्रम मे मिस्टर फ्रेशर शुभम, मिस फ्रेशर सपना, मिस ईव आएना को घोषित किया गया। इसके अलावा कॉलेज मे गुरलीन कौर को मिस बीकॉम, अर्चना को मिस बीबीए तथा नीतू को मिस बीए चुना गया। प्रिंसिपल आरएस वधावन ने कहा कि अपनी ही प्रतिभा को अपने साथियों के बीच दर्शाने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। अंत में प्रतियोगियों को सम्‍मानित किया गया।