ट्रामा सेंटर में फर्श पर मरीज
यमुनानगर | ट्रामासेंटर बना था कि गंभीर हालत के रोगी चेक और दाखिल किए जाएंगे, लेकिन यहां तो मौजूदा समय में एक बेड पर तीन तीन रोगी पड़े हैं। मंगलवार को परवालो का प्रदीप बाहर फर्श पर लेट गया तो मुस्तफाबाद का राकेश बेंच पर। ये दोनों ही मौजूदा व्यवस्था से परेशान थे। उधर सिविल सर्जन डॉक्टर वीपी मान का कहना है यहां पर एक्सपर्ट डॉक्टर ज्यादा हैं। दूसरा बिल्डिंग बन जाए तो ही दिक्कत दूर हो सकती है।