पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन नहीं दिया तो होगी कार्रवाई : दहिया

राशन नहीं दिया तो होगी कार्रवाई : दहिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर |इस माहका राशन डिपो होल्डरों के पास पहुंच गया है। सभी डिपो होल्डर नियम के मुताबिक कार्डधारकों को राशन का वितरण करें। यह कहना है कि डीएफएससी मंजुला दहिया का। उन्होंने बताया कि इस माह में दो माह की चार किलो 800 ग्राम चीनी मिलेंगी। राष्ट्रीय खाद्य़ सुरक्षा के तहत कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं मिला। एएवाई पर प्रति कार्ड पर 35 किलो गेहूं और बीपीएल कार्ड धारक को भी पांच किलो प्रति यूनिट गेहूं वितरित किया जाएगा। बीपीएल एएवाई (गुलाबी कार्ड) प्रति कार्ड सात लीटर केरोसिन का तेल मिलेगा। मुस्तफाबाद क्षेत्र में प्रति कार्ड ढाई किलो चने की दाल मिलेगी। अन्य ब्लॉकों में भी जल्द सप्लाई कर दी जाएगी। डीएफएससी दहिया ने बताया कि डिपो होल्डरों के पास राशन भेज दिया गया है। यदि कोई डिपो संचालक लोगों को नियम के मुताबिक राशन वितरित नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित व्यक्ति इस संबंध में 01732-237814 पर शिकायत कर सकता है। इस पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।