सरस्वती नदी प्रकट हो गई अब धारा प्रभावित करेंगे : शिक्षामंत्री
जनताग्रुपऑफ इंस्टीट्यूशन में सरस्वती महोत्सव समारोह मनाया गया। शुभारंभ शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी प्रकट हो गई है। अब धारा को भी प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरस्वती धाम स्थान को बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में दौरान पब्लिक हेल्थ की सलाहकार रंजनी गोयल ने पानी बचाओ की शपथ दिलवाई। मौके पर जनता संस्थान के चेयरमैन देवेंद्र सिंह, डॉ. रणजीत कौर, सरस्वती समिति चेयरमैन विश्वामित्र अग्रवाल, डॉ. राजेन्द्र मेहता, प्रधान शिवराम सैनी, सरपंच मोहित कुमार, सुरेन्द्र गोयल, राजूविन्द्र मौजूद रहे।
मुस्तफाबाद | जनताकॉलेज मे प्रस्तुति देते विद्यार्थी।