जीरी की लेटेस्ट वैरायटी की दी जानकारी
मुस्तफाबाद|ब्लॉक केगांव लंडोरा-कोतरखाना के प्रगतिशील किसान नवाब खान के खेत पर रेलीज इंडिया मुंबई द्वारा खेत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक गांव के सैकड़ों किसानों खुदरा कीटनाशक विक्रेताओं ने भाग लिया। कंपनी के स्थानीय सेल्स अधिकारी आशीष कुमार बिश्नोई ने किसानों को अपनी कंपनी के हाइब्रिड जीरी बीज उत्पाद टाटा आरआइएल-030 टाटा आरआईएल-060 के प्रर्दशनी प्लॉट का अवलोकन कराया। अपनी कंपनी के उत्तम उत्पाद जैसे टाटा अपलोड, फ्यूजिवन, रेलीगोल्ड तथा टाटा एर्गोन के बारे मे बताया। उन्होंने किसानों को फसल की सुरक्षा समृद्धि के लिए टाटा एर्गोन 200 एमएल, एकड़ दवाई का प्रयोग फसल की बाली आते समय करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर कंपनी के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर किसान खाद स्टोर के मालिक स. सुरजीत सिंह औजला ने किसानों को उच्च कोटी के बीज कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग करने की सलाह दी।