पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीरेंद्र सिंह बीजेपी के कच्ची क्लास का छात्र हैं : अरोड़ा

बीरेंद्र सिंह बीजेपी के कच्ची क्लास का छात्र हैं : अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनराज्यों में हुए उपचुनाव में बीजेपी को कम सीटें मिलने पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने बीजेपी पर प्रहार किया है। मुस्तफाबाद में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बीरेंद्र सिंह के सीएम बनने के सवाल पर कहा कि बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे। बीजेपी में तो वह कच्ची क्लास में है। अभी बहुत समय लगेगा। अच्छे दिन आने का नारा देकर सत्ता में आई बीजेपी पर प्रहार करते हुए अरोड़ा ने कहा कि अच्छे दिन केवल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आए हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहने वाली बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकते, क्योंकि जो लोग खुद पैसे देकर टिकट लाएंगे वह भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला किसी से ही नहीं है। हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में नंबर दो के लिए लड़ाई है। लोकसभा चुनाव में जनता ने देश का प्रधानमंत्री चुनना था और उनके पास मोदी के अलावा कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं था। इसी प्रकार से हरियाणा में कांग्रेस के विकल्प के रूप में केवल इनेलो ही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कहा कि 25 सितंबर को जींद में होने वाली इनेलो की रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अलावा चंद्रबाबू नायडू, मुलायम सिंह यादव और शरद पवार भी आएंगे।