दिल्ली के जनमत का गली-गली मना जश्न
आपकार्यकर्ताओंने विजय काॅलोनी में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया।अब कार्यकर्ताओं को इंतजार है शपथ समारोह का। ये सभी वहां भी जाएंगे। काॅलोनी निवासी एवं पार्टी से जुड़े फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने सुबह से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। मनु वर्मा, सुनील जैन, विकास जैन, अनिल जैन, अतुल जैन, सोनू वर्मा, अर्जुन, राजेश, देवीलाल, रॉकी, अरुण, मास्टर वंश, जतिन विधि ने इस मौके पर काॅलोनीवासियों को लड्डू बांटे। और इस जीत को महाजीत बताया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई की अब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा साथ ही विकास आम आदमी के काम में तेजी आएगी।
मुस्तफाबादसंवाददाता : दिल्लीमें आप की जीत की खुशी मे कार्यकर्ताओं की मुख्य बाजार मे लड्डू बांटे। आप के कार्यकर्ताओं कुलविन्द्र मुस्तफाबाद, अनिल प्रजापत, सतपाल सिंह नमदारपुर, बलवीर, ओमप्रकाश, बाबू राम, गुलाब सिंह, रमेश, रिंकू, सुशील, रवि कुमार, रीटा रानी ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। सभी कार्यकर्ता जोश से नारे लगाते मुख्य बाजार से गुजरे।
रादौरसंवाददाता: मंगलवारको दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत से विजय सेतिया के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओ ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया विजय सेतिया ने बताया कि ये ईमानदारी की जीत है। इस अवसर पर संजीव वालिया,डॉ बलबीर सिंह, सुखदेव, प्रीतम सिंह, अटवाल, अर्जन अटवाल ,जयकिशन , नसीम हसनपुर,त्रिलोचन , डॉ. वीरेन्द्र कांबोज, जगंशेर राणा, बालकिशन रोहिला, सुशील अग्रवाल ,सुरेन्द्र ठसका, कर्ण सिहं, किरणपाल निचरोर्ण, किरणपाल, सागर सेतिया, बोती देवी, अमरजीत धोलरा,नीलम सेतिया, पूनम चोपड़ा , कमलेश चोपड़ा मौजूद रहे।
रादौर. आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाच गाकर और विजयी चिन्ह बनाकर खुशी जताते हुए।