- Hindi News
- गैस सिंलेडर पर अतिरिक्त पैसे लेने पर भड़के गांव स्यालवा के उपभोक्ता
गैस सिंलेडर पर अतिरिक्त पैसे लेने पर भड़के गांव स्यालवा के उपभोक्ता
मुस्तफाबाद | गोदामसे सिलेंडर का रेट 604 रुपए है, जबकि उपभोक्ता से 625 रुपए लिए जा रहे हैं। इसी तरह होम डिलीवरी का रेट 625 रुपए है और घर पर पहुंच पड़ रही है 650 की। ये भ्रष्टाचार नहीं तो और क्या है। आम व्यक्ति परेशान है, लेकिन डीएफएससी विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग की सुस्ती लोगों की जेब पर भारी पड़ रही और गैस संचालकों की कमाई हो रही है। यह धंधा अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हैं। कुछ इसी तरह के तीखे अंदाज़ में स्यालवा के ग्रामीणों ने फूड इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह से सवाल किए। दरअसल मंगलवार को गांव में शहीद देवेंद्र गैस एजेंसी मुस्तफाबाद की गाड़ी सिलेंडर की डिलीवरी देने पहुंची थी। ग्रामीण रकमपाल, यशपाल, किरणपाल, भूपिंदर सिंह, सागर, मदन राजपाल, शशिकांत संजीव ने अधिक पैसे की दिक्कत कई बार एजेंसी संचालिका को बताई गई, लेकिन उन्होंने उनको अनसुना कर दिया। इस कारण फूड इंस्पेक्टर को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। उधर, इंस्पेक्टर सुखचैन का कहना है की 40 से अधिक लोगों ने सामूहिक बयान दिए है इस की जानकारी डीएफएससी को दे दी है, और रिपोर्ट भी उन्हें दे दी जाएगी। आगामी कार्रवाई उनके स्तर पर ही होगी।